बाइक की टक्कर से अधेड़ की गई जान

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - सिकंदरा, संवाददाता। जालौन से वैवाहिक समारोह में शामिल होने सिकंदरा आये एक अधेड़ की देर

बाइक की टक्कर से अधेड़ की गई जान

सिकंदरा, संवाददाता। जालौन से वैवाहिक समारोह में शामिल होने सिकंदरा आये एक अधेड़ की देर रात बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रुप से घायल अधेड़ को उपचार के लिये सीएचसी से मेडिकल कालेज भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सिकंदरा थाना क्षेत्र के सरदारपुर स्थित गेस्टहाउस में बेहमई गांव निवासी पप्पू सिंह के पुत्र सोनू का मंडप था। इइसमें जनपद जालौन के सरैनी थाना सिरसाकला निवासी 50 साल के देवेंद्र सिह अपने साथी इन्द्रपाल के साथ शामिल होकर वापस जा रहे थे। तभी मुगल रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना की सूचना पाकर थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया, जहां मौजूद चिकित्सक डा. पूजा गोयल ने गंभीर स्थिति देखकर प्राथमिक चिकित्सा के बाद मेडिकल कालेज अकबरपुर रिफर कर दिया था, जहां देवेंद्र सिंह की मौत हो गयी। एसआई उमेश गूजर ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन अंतिम संस्कार के लिये ले गये हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।