नशेबाज युवकों के मारपीट और कार चढ़ाने के प्रयास में अभी तक नहीं हुई कार्रवाई
Kanpur News - चकेरी। बर्रा में मेट्रो के मार्शल से नशेबाज युवकों के मारपीट और कार चढ़ाने के

बर्रा में मेट्रो के मार्शल से नशेबाज युवकों के मारपीट और कार चढ़ाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं पीड़ित भी किसी भी तरह का समझौता होने से इन्कार कर रहा है। नौबस्ता आवास विकास हंसपुरम निवासी अनमोल गुप्ता निर्माणाधीन मेट्रो परियोजना में मार्शल के पद पर तैनात हैं। उनके अनुसार बीती 30 जनवरी की रात वह शास्त्री चौक पर ड्यूटी पर थे। निर्माण कार्य के चलते बर्रा की ओर जाने वाले वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर रोका था। तभी कार सवार नशे में चार युवक पहुंचे और बैरिकेडिंग हटाने की मांग करने लगे।
आरोप है कि बेरेकेडिंग न हटाने पर आरोप है कि युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि घटना के बाद से वह चौकी और थाने के चक्कर काटता रहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने एक्स, आइजीआरएस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की तो पुलिस रिकार्ड में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की जानकारी हुई। मामले में एसीपी नौबस्ता चित्रांशु गौतम नेब ताया कि पीड़ित थाने नहीं आया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



