मर्चेंट नेवी के कर्मी ने घर में फांसी लगाकर जान दी
Kanpur News - कानपुर के पनकी क्षेत्र में एक 32 वर्षीय मर्चेंट नेवी जवान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के अनुसार, वह अपनी पत्नी के साथ विवाद के बाद ऐसा कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कानपुर, संवाददाता। पनकी के रतनपुर कॉलोनी में सोमवार देर शाम मर्चेंट नेवी जवान ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्यों का संकलन कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। रतनपुर कॉलोनी निवासी रामनरेश लोहिया संस्थान में कार्यरत हैं। उनका 32 वर्षीय बेटा विकास कुमार मर्चेंट नेवी में था, जो कि वर्तमान में ब्राजील में तैनात था। परिवार में मां रामबेटी, पत्नी कीर्ति और छोटा भाई आशीष है। परिजनों ने बताया कि वह करीब पांच महीने पहले छुट्टी लेकर घर आया था। दस दिन बाद उसे ड्यूटी पर लौटना था। सोमवार देर शाम विकास ने घर के ऊपर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
शव को फन्दे से झूलता देख परिवार में कोहराम मच गया। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पत्नी से विवाद के बाद युवक ने सुसाइड किया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


