ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरस्वतंत्रता दिवस: जमीदोज हो रही जंग-ए-आजादी की निशानियां, देखें वीडियो

स्वतंत्रता दिवस: जमीदोज हो रही जंग-ए-आजादी की निशानियां, देखें वीडियो

देश आजादी के 70 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। लाल किले से लेकर देश का हर गांव तक आजादी के जश्न में डूबा नजर आ रहा है। पर हम आजादी के जश्न के पीछे तमाम उन क्रान्तिकारियों को भूल गए जिन्होंने हमको...

स्वतंत्रता दिवस: जमीदोज हो रही जंग-ए-आजादी की निशानियां, देखें वीडियो
कानपुर, कृष्णमोहन शुक्लाMon, 14 Aug 2017 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

देश आजादी के 70 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। लाल किले से लेकर देश का हर गांव तक आजादी के जश्न में डूबा नजर आ रहा है। पर हम आजादी के जश्न के पीछे तमाम उन क्रान्तिकारियों को भूल गए जिन्होंने हमको गुलामी से आजाद कराने के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। हालात यह हैं कि आजादी की निव रखने वाले क्रान्तिकारियों की धरोहर जमीदोज हो रही है। वह अपनी पहचान खोती जा रही है। हम न तो इसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं और न सरकारें इस पर ध्यान दे रह हैं। कानपुर के बिठूर के इतिहास से प्रथम स्वतंत्रा संग्राम सेनानी रानी लक्ष्मी बाई, नाना साहब, तात्या टोपे की यादें जुड़ी हैं लेकिन इनकी धरोहर अपनी पहचान खोती जा रही है। सरकारें आती-जाती रहीं किसी ने धार्मिक, ऐतिहासिक और क्रांति की नगरी बिठूर पर ध्यान नहीं दिया। 

रानी लक्ष्मी बाई घाट 
एतिहासिक एवं धार्मिक घाटों में एक घाट रानी लक्ष्मीबाई का घाट तमाम क्रान्तिकारी इतिहास को सजोये है। इस घाट पर ही एक छोटा सा महल था जहां से रानी लक्ष्मीबाई अपनी सेना के साथ गंगा से अंग्रेजी सैनिकों पर नजर रखती थीं। प्रतिदिन रानी इसी घाट पर गंगा स्नान करती थीं। प्रथम स्वतंत्रा संग्राम सेनानी रानी को बिठूर भूलता जा रहा है, घाट अब खण्डहर हो चुका है। आज रानी के महल के साथ घाट के सिर्फ अवशेष ही बचे हैं। 

पेशवा महल से घाट तक सुरंग, बचे सिर्फ अवशेष
क्रान्तिकारियों के इतिहास से जुड़ी यह धरोहर पूरी तरह से मिट चुकी है। इसके कुछ अवशेष ही गंगा के किनारे देखने को मिलते हैं जो पूरी तरह गंगा में समाने को आतुर दिखते हैं।। पेशवा महल से रानी लक्ष्मी बाई के किले से होते हुए यह सुरंग गंगा के तट पर निकलती थी। जिसके प्रमाण आज भी गंगा के तट पर दिखाई देते हैं। बीच में सुरंग का कोई भी प्रमाण नही बचा है। गंगा के मुहाने से लेकर रानी के किले के हिस्से में सुरंग के हिस्से दिखते हैं। सरकारों और हमारी अनदेखी वे एक महत्वपूर्ण विरासत को खो दिया है।

खण्डर हुआ क्रान्ति का कुंआ
पेशवा महल के अन्दर कुएं का निर्माण 1835 में बाजीराव पेशवा ने कराया था। कुएं के पास रानी लक्ष्मीबाई का घोड़ा सारंग रहता था। 1857 की गदर के समय अंग्रेजी सेना ने पेशवा महल में हमला किया तो क्रान्तिकारियों की पत्नियों ने अंग्रेजी हुकुमत की गुलामी करने के बजाय बच्चों के साथ इसी कुएं में कूद गई थीं। इस बेशकिमती धरोहर को भी हम सुरक्षित नहीं रख पाए। कुएं का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। 

आठ सालों से खण्डित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा
बिठूर की क्रान्तिकारी धरती में जिस छबीली रानी लक्ष्मीबाई का बचपन तीर कमान के खेल के साथ बीता उसी छबीली को बिठूर भूल गया। बिठूर के प्रवेश द्वार पर दस साल पहले रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगायी गयी थी। रानी की तलवार और उनके घोड़े की पूछ खंडित हो चुकी है। इसको ठीक करने की जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है। पर्यटन विभाग भी  मौन है, टूटी प्रतिमा को देख कर लोग हैरत में पड़ जाते हैं और बोलते हैं यही सम्मान है क्रान्तिकारियों का। 

मिटने लगे लेख
आजादी का पहला बिगुल बिठूर के पेशवा महल से फूंका गया था। एक तिरंगा झण्डा फहराकर आजादी का निशान कमल व रोटी चिन्ह बनाया गया था। पेशवा महल में इस स्थान पर तिरंगा फहराने का स्थान है। इतिहास की जानकारी देने वाला पत्थर लगा है पर अनदेखी के चलते  इस पत्थर लिखे शब्द मिटने लगे हैं। आजादी की चिंगारी फूंकने वाले इस स्थान की रखवाली भी हम नहीं कर पा रहे हैं।  

क्रान्तिकारियों धरोहरें हो रहीं जमीदोज
तात्या टोपे का संग्राहलय भी गुमनामी के अंधेरे में है। शायद ही कोई जानता हो की तात्या टोपे जैसे क्रान्तिकारी की बिठूर में कोई धरोहर है। इसके साथ आजादी की लड़ाई के गवाह रहे घ्रुव टीला का अस्तित्व खतरे में है। अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाली तोप के पहियों को दीमक चाट रही है। कई धरोहरें मिट चुकी हैं। पेशवा का महल का काफी हिस्सा विवाद के चलते अपनी पहचान को तरह रहा है। 

बिठूर को 15 सालों से ट्रेन का इंतजार
अंग्रेजी हुकुमत में बिठूर को ट्रेन से जोड़ा गया था। बिठूर का ब्रम्हावर्त स्टेशन अंग्रेजी हुकुमत की गुलामी से लेकर आजादी की पहली किरण का गवाह रहा है, पर पन्द्रह साल से बिठूर यहां कोई ट्रेन नहीं पहुंची। बिठूर के लोगों बहुत लड़ाई लड़ी तब रेलवे लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ है। ट्रैक का काम मार्च 2017 में पूरा हो जाना था पर कब यह पूरा होगा और कब दोबारा यहां ट्रेन पहुंचेगी किसी को भरोसी नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें