Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsMaulana Khalilur Rahman Advises Parents on Social Media to Guide Children Amidst Concerns
बच्चों को समझाएं...बाहर का मौसम ठीक नहीं

बच्चों को समझाएं...बाहर का मौसम ठीक नहीं

संक्षेप:

Kanpur News - लॉ बोर्ड के बुजुर्ग आलिम मौलाना नोमानी का वीडियो वायरल मां-बाप को समझाने के लिए

Tue, 2 Dec 2025 09:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यकारिणी के सदस्य और बुजुर्ग आलिमे दीन मौलाना खलीलुर रहमान सज्जाद नोमानी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने मुस्लिम युवा वर्ग विशेषकर बेटियों को समझाने के लिए वालिदैन (माता-पिता) को सलाह दी है कि वे बच्चों को समझाएं...बाहर का मौसम ठीक नहीं है। मौलाना नोमानी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अधिकृत सोशल मीडिया हैंडल पर 'अपने बच्चों को यह नसीहत जरूर करें' शीर्षक से एक वीडियो जारी किया जो वायरल हो गया है। इसमें उन्होंने अपरोक्ष रूप से दिल्ली की घटना के बाद के हालात को देखते हुए माता-पिता को अपने बच्चों के साथ अच्छे सम्बंध रखने और उन्हें समझाने की कोशिश पर जोर दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने इसमें कहा कि मां-बाप के पास इतनी फुर्सत ही नहीं कि वह अपने बच्चों को चार-पांच मिनट का वक्त दें। मेरे प्यारे बच्चों, जिगर के टुकड़ों मैं दिन-रात एक करके तुम्हारे लिए मेहनत करता हूं। तुम्हें बुखार आता है तो तुम्हारे बदन को तकलीफ होती है हमारे दिल को तकलीफ होती है। तुम्हारे लिए ही मैं कमाता हूं। इसलिए ईमान और तकवे (ईश्वर के प्रति सजग और भय रखना) वाली जिंदगी गुजारो। लेकिन यह नसीहत मां-बाप नहीं कर रहे हैं। मौलाना ने वीडियो में मां-बाप को सलाह दी कि वे अपने बच्चों से दोस्ताना अंदाज में बात करें। उन्हें समझाएं कि बाहर का मौसम ठीक नहीं है। आंधियां चल रही हैं। मेरी प्यारी बेटी साजिशें हो रही हैं। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने मां-बाप को सलाह दी है कि वे बच्चों के साथ उठें बैठें। उन्हें समझाएं।