Kanpur News: मेले में चढ़ा कजरी का रंग, दुकानों पर रात तकभीड़

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर देहात के कजरी मेले में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। रक्षा बंधन के दूसरे दिन से शुरू हुए मेले में ग्रामीण महिलाएं गृहस्थी के सामान की खरीदारी कर रही हैं। खाने-पीने के स्टॉल्स पर भी लोगों की भीड़ है और झूलों का आनंद लिया जा रहा है। दुकानदारों के चेहरों पर खुशी की लहर है।

मेले में चढ़ा कजरी का रंग, दुकानों पर रात तकभीड़
मेले में चढ़ा कजरी का रंग, दुकानों पर रात तकभीड़

Kanpur News: कानपुर देहात। सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर व मूसानगर में रक्षा बंधन के दूसरे दिन से शुरू हुए कजरी मेले में खरीददारों की भीउ़ उमड़ रही है। रविवार को भी बड़ी संख्या में गांवों से आई महिलाओं ने मेलों में सजी दुकानों से गृहस्थी के सामान की खरीददारी की। इसके साथ ही चाऊमीन चाट के स्टालों पर भीड़ लगी रही। खरीददारी करने के साथ ही महिलाओं व युवतियों ने झूलों का भी जमकर लुत्फ उठाया। मूसानगर में चल रहे मेले में सजी दुकानों पर जमकर खरीद शुरू हो गई है। इससे दुकानदारों के चेहरों पर रौनक दिखने लगी है। रविवार को गांवों से आए महिलाओं ने जहां लकड़ी के सामान, बर्तन, कप प्लेट, आदि गृहस्थी के रोजमर्रा के उपयोग के सामान की जमकर खरीदारी की।

वहीं युवतियां कास्मेटिक की दुकानों पर भीड़ लगाए रहीं। जबकि बच्चों ने भी मेले में मनपसंद खिलौने आदि खरीदे। साथ ही मेले में लगे झूलों का भी आनंद उठाया। इसी तरह शाहजहांपुर में चल रहे कजरी मेले में बीहड़ पट्टी के गांवों से आई महिलाओं ने जहां लकड़ी के सामान, बर्तन, कप प्लेट, लोहे की कड़ाहियों आदि घरेलू सामान की जमकर खरीदारी की। खरीददारी के बाद युवतियों व बच्चों ने चाट, चाऊमीन, डोसा का लुत्फ उठाया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: मेले में चढ़ा कजरी का रंग, दुकानों पर रात तकभीड़