होली पर घर जाने की होड़ में सेंट्रल और बस अड्डा फुल

Mar 01, 2026 07:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - होली पर घर जाने की होड़ में सेंट्रल और बस अड्डा फुल होली पर घर जाने की होड़ में सेंट्रल और बस अड्डा फुल

होली पर घर जाने की होड़ में सेंट्रल और बस अड्डा फुल

कानपुर। होली पर घर जाने की ललक का नजारा सेंट्रल स्टेशन पर दोपहर 12 बजे के बाद देररात तक दिखा। यहीं, हाल झकरकटी स्थित मेजर सलमान बस अड्डे पर भी दोपहर बाद भीड़ पहुंची। इस वजह से लखनऊ, बांदा, महोबा रूट की बसें दस-दस मिनट में फुल होकर गईं। सेंट्रल स्टेशन पर आने और जाने वाली ट्रेनों में भीड़ दिखी। दोपहर लगभग 1:30 बजे 12506 कामाख्या-आनंदविहार जैसे ही रूकी तो भीड जनरल से स्लीपर कोचों में चढ़ने को दौड़ी। जनरल कोच के यात्रियों ने अंदर से दरवाजे बंद कर दिया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने यात्रियों से दरवाजा खुलाया। भीड़ जब दरवाजे से अंदर जा घुस सकी तो खिड़कियों से कुछ युवक अंदर गए।

कुछ टॉयलेट कूपे में बैठ सफर करने को मजबूर दिखे। कैदखाना सा नजारा दिखा कूपों का कानपुर। एनई हो या फिर कालका मेल। जोगबनी हो या फिर अजमेर सियालदह एक्सप्रेस। इन ट्रेनों के कूपों के भीतर का नजारा कैदखाना से कम न था। स्लीपर और जनरल की ऊपर वाली सीटों पर कुछ यात्री लटके हुए सांस लेते दिखे। कुछ यात्रियों ने बच्चों को चादर बांध लिटा रखा था। एक बार अंदर घुस चुका यात्री बाहर आने का साहस तक नहीं जुटा पाता था। टॉयलेट जाने की कोई सोच भी नहीं सकता था क्योंकि कामाख्या आनंदविहार के जनरल कूपों में यात्री घुसकर बैठे थे। खजुराहो, महोबा की बसें पांच मिनट में फुल हुईं कानपुर। रविवार को दोपहर बाद बढ़ी भीड़ की वजह से झकरकटी में खड़ी बसें भी पांच से दस मिनट में फुल हुई। शाम चार बजे महोबा जाने वाली महोबा, बांदा और हमीरपुर की बसें पांच-पांच मिनट में फुल हुई। दरवाजों से जगह न मिल पाने से कुछ युवक खिड़की से पहले अंदर पहुंच गए। 9 तक 350 बसों का अतिरिक्त संचालन कानपुर। रोडवेज के झकरकटी बस अड्डा के एआरएम पंकज तिवारी ने बताया कि 9 मार्च तक 350 बसों का अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। हर रूट के लिए बस चलाई जा रही है। इसके बावजूद किसी रूट पर यात्री लोड 30 से अधिक आता है तो तत्काल उस रूट पर बस को रवाना किया जाएगा। दो दिन फ्लाइट किराया कम कानपुर। सोमवार को बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई से आने वाली फ्लाइटों का किराया तो अधिक है पर 3 और 4 मार्च को इन शहरों का किराया सामान्य से 800 से 1200 रुपये ही अधिक है। 4 मार्च को कानपुर से दिल्ली जाने और आने वाली स्वर्ण शताब्दी में कंफर्म सीट मिल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।