Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsMass Wedding Ceremony Celebrated at Achyut Brahmadham Ashram with 51 Couples
वेदांत सम्मेलन के अंतिम दिन 51 जोड़ों का हुआ विवाह

वेदांत सम्मेलन के अंतिम दिन 51 जोड़ों का हुआ विवाह

संक्षेप:

Kanpur News - नगर पंचायत स्थित अच्युत ब्रह्मधाम आश्रम में 33वें भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन के समापन पर शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। 51 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा। महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। समारोह में भंडारे का आयोजन भी किया गया।

Fri, 21 Nov 2025 11:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

नगर पंचायत स्थित अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परमधाम आश्रम में चल रहे 33वें भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन श्रीमद्भागवत कथा व शतचंडी महायज्ञ के समापन पर शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमे 51 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद यहां आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति के गुरु अच्युतानंद शास्त्री के निर्वाण दिवस पर आश्रम में हर साल भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन, भागवत कथा एवं शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। इसी में शुक्रवार को 51 बेटियों के हाथ पीले करने के साथ उन्हें आश्रम से विदा किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन महाकुंभ के बराबर होता है। इसका फल महाकुंभ में स्नान के बराबर मिलता है, ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति सभ्यता के परिचायक हैं, जिसमें सर्व समाज के लोगों का विवाह कराया जाता है। यहां आचार्य पंडित सुमित तिवारी, विपिन शुक्ला,अभिनव पाठक,, औचित्त पांडेय, राहुल तिवारी, सागर पारासर, अमित मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ वैवाहिक रस्में पूरी कराई। कार्यक्रम व्यवस्था में प्रमुख रूप से देवयानी सरोवर रामलीला कमेटी, श्री लोहाई रामलीला कमेटी, जय मां काली देवी सेवा समिति, रामलला नवयुवक सेवा समिति, दीपदान कमेटी ,प्रेम नाट्य परिषद, जखई बाबा सेवा समिति शामिल रही, समारोह का आयोजन नंदनी गोशाला सेवा समिति के तत्वावधान में किया गया। सभी नव जोड़ो कों क्षेत्र के सम्मानित लोगों द्वारा तिलक कर स्टेज पर पंहुचाया गया। यहां एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडे, एएसपी राजेश पांडेय, सीओ संजय सिंह, बिनोद निषाद, राजेंद्र अग्रवाल, आशीष चौरसिया, मनीष अग्रवाल, आदि कई लोग मौजूद रहे।