ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरदहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा, छेड़खानी का आरोप

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा, छेड़खानी का आरोप

चकेरी। संवाददाता दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपित ससुरालीजनों ने विवाहिता से...

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा, छेड़खानी का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरSat, 18 Sep 2021 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

चकेरी। संवाददाता

दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपित ससुरालीजनों ने विवाहिता से मारपीट की। पीड़िता ने देवर पर छेड़खानी का आरोप लगाकर चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। चकेरी निवासी महिला की तहरीर के अनुसार उसका विवाह 6 दिसंबर 2020 को नौबस्ता निवासी युवक से हुआ था। विवाह के कुछ दिनों बाद से ही आरोपित पति समेत सास, ससुर, ननद व देवर दहेज में सोने की चेन और कार की मांग करने लगे। विरोध पर आरोपित पीड़िता को मारते पीटते थे। आरोप है कि उसका देवर उससे छेड़खानी भी करता था। जिस पीड़िता ने अपने पिता को फोन कर जानकारी दी। फिर पीड़िता के परिजन ससुरालियों को समझाने उनके घर पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें भगा दिया। 14 जून को फिर दहेज को लेकर उसे पीटा और घर से निकाल दिया। तब से पीड़िता मायके में रह रही है। आरोप है कि 1 सितंबर को उसके पति, देवर और उसके साथी मायके आये। फिर दहेज न देने पर मारपीट की। आस पास के लोगों के जमा होने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। चकेरी इंस्पेक्टर मधुर मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें