ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरविवाहिता का फंदे से लकटता मिला शव, हत्या का आरोप

विवाहिता का फंदे से लकटता मिला शव, हत्या का आरोप

कानपुर दक्षिण। संवाददाता बर्रा विवेकानंद विहार में विवाहिता का शव ससुराल में फंदे से...

विवाहिता का फंदे से लकटता मिला शव, हत्या का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरWed, 21 Jul 2021 09:31 PM
ऐप पर पढ़ें

बर्रा विवेकानंद विहार में विवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों ने ससुरालवालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पनकी गंगागंज निवासी परचून दुकानदार शेषनारायण ने अपनी छोटी बेटी दीपाली सचान की शादी जनवरी 2020 में बर्रा विवेकानंद विहार निवासी बैंककर्मी रिषभ सचान से की थी। दीपाली के भाई राजा ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर बहन को परेशान करने लगे थे। राजा ने बताया कि बुधवार को बहन ने फिर फोनकर मां को मारपीट की बताई थी। शाम को वह लोग उसकी ससुराल पहुंचे, जहां बहन के कमरे में उसका शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। चीख पुकार मचने पर मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। घटना की सूचना पर एसीपी गोविंद नगर और बर्रा थाने की पुलिस पहुंची। एसीपी ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। भाई का आरोप है कि बहन के कमरे, कार और आंगन में खून के निशान मिले हैं। परिजनों ने ससुरालवालों के खिलाफ तहरीर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें