Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsMan Commits Suicide After Domestic Dispute in Kanpur
 फोटो है)) खाना बनाने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या

फोटो है)) खाना बनाने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या

संक्षेप:

Kanpur News - - दो बार फंदा टूटने के बाद तीसरी बार में गई जान, पत्नी समझती रही नाटक- पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बच्चों के सामने फंदे से लटक कर दी जानकानपुर, संवाददाता। चकेरी में खाना बनाने को लेकर पत्नी से विवाद...

Nov 17, 2025 05:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर, संवाददाता। चकेरी में खाना बनाने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बच्चों के सामने फंदे से लटक कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान दो बार फंदा टूटने के बावजूद पत्नी नाटक समझती रही। कुछ देर बाद जब पत्नी कमरे में वापस लौटी तो पति का शव फंदे से लटकता हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मूलरूप से बांदा के मवई घाट जसपुरा निवासी 38 वर्षीय अशोक सिंह कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी विश्व मोहिनी दो बेटे नौ वर्षीय नमन व छह वर्षीय अंश है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चाचा विनोद सिंह ने बताया कि तीन माह पहले नौकरी छूटने के बाद से भतीजा परिवार के साथ चकेरी के विराट नगर में आकर रहने लगे। इस दौरान नौकरी छूटने के कारण मानसिक तनाव में वह शराब पीने लगा। जिस बात को लेकर अक्सर बहू का भतीजे से विवाद होता था। रविवार शाम को खाना बनाने को लेकर भतीजे का बहू से विवाद हो गया। जिसके बाद भतीजे ने कमरे में जाकर बच्चों के सामने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान दो बार फंदा भी टूट गया। आहट होने के बाद बहू आत्महत्या के प्रयास को नाटक समझती रही। तीसरी बार में उसने फंदा लगाकर जान दे दी। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या की है। पीड़ित परिवार से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।