मकसूदाबाद में अरबों की जमीन से अवैध प्लाटिंग ढहाई

Feb 12, 2026 08:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - मकसूदाबाद में अरबों की जमीन से अवैध प्लाटिंग ढहाई मकसूदाबाद में अरबों की जमीन से अवैध प्लाटिंग ढहाई

मकसूदाबाद में अरबों की जमीन से अवैध प्लाटिंग ढहाई

कानपुर। मकसूदाबाद में फर्जी पट्टे की आड़ में अरबों की 110 बीघा सरकारी जमीन का फर्जीवाड़ा करने वालों को तगड़ा झटका लगा है। जमीन सरकारी खाते में दर्ज होने के बाद गुरुवार को केडीए का मकसूदाबाद में बुलडोजर गरजा। मौके से अवैध प्लाटिंग को ढहाकर केडीए ने 80 बीघा जमीन पर कब्जा लिया। चारों तरफ केडीए ने सरकारी जमीन होने का बोर्ड भी लगाया है। यहां रहने वाले पांच हजार लोगों पर भी छत छिनने का खतरा मंडरा रहा है। अभी 30 बीघा जमीन पर कब्जा लेना बाकी है। वहां पर निर्माण करके बिल्डरों ने लोगों को बसा दिया है। एसडीएम अनुभव सिंह के आदेश पर मकसूदाबाद की 110 बीघा जमीन सरकार के खाते में दर्ज की गई थी।

वहां पर दर्ज फर्जी पट्टाधारकों के नामों को हटा दिया गया था। गुरुवार को केडीए के ओएसडी बृजेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने बुलडोजर लेकर सरकारी जमीन पर हो गए अवैध कब्जे व प्लाटिंग को ढहाया। कई जगह खड़ी हो गई दीवारों को तोड़ा। टीम ने 80 बीघा जमीन पर अवैध निर्माण हटाकर वहां पर केडीए स्वामित्व का बोर्ड लगाया है। इसमे स्पष्ट लिखा गया कि यह जमीन केडीए की है। इस पर की गई किसी भी तरह की खरीद फरोख्त अवैध है। जल्द अवैध निर्माण कर रह रहे 30 बीघा में लोगों को भी खाली कराया जाएगा। वहां भी केडीए के अफसर कब्जा लेंगे। मकसूदाबाद में ग्रीन बेल्ट समेत सरकारी जमीन पर फर्जी पट्टा करके हजारों लोगों को बसा दिया गया। तहसील टीम की जांच में सामने आया था कि अभिलेखागार के आर-6 रजिस्टर में फर्जीवाड़ा कर हाथ से पट्टे का जिक्र किया गया। फर्जी पट्टेधारियों का नाम लिखा गया। जबकि तहसील के किसी दस्तावेज में पट्टे का कोई जिक्र नहीं था। लोगों ने 1964-65 में पट्टा होने का हवाला दिया था, जिसे पहले ही खारिज कर दिया गया था। मकसूदाबाद की सरकारी जमीन को बिल्डरों ने प्लाटिंग कर पट्टे का हवाला देते हुए लाखों रुपये में बेच दिया। फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद तत्कालीन लेखपाल कुलदीप गुप्ता ने बिठूर थाने में 14 नामजद और कई अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें वीएसीएल इंडिया रियल स्टेट लिमिटेड के डायरेक्टर पनकी स्वराज नगर निवासी ब्रजेंद्र सिंह चौहान, आदित्य नारायण, प्रताप नारायण, उमाकांत, कृष्णकांत, अरुणकांत, रमाकांत, जुनैत सिंह, रामसागर, रामसुंदर, रामशंकर, राकेश, समेत अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsMajor Fraud Uncovered 110 Bighas of Government Land Seized in Kanpur
;;
;