Kanpur News: 5100 पार्थिव शिवलिंगों का हुआ महारुद्राभिषेक

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News: रनियां नगर पंचायत के किशरवल स्थित पातालेश्वर मंदिर में नवां वार्षिक महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान 5100 पार्थिव शिवलिंगों के साथ रुद्राभिषेक विधि-विधान से कराया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और कार्यक्रम में भजन मंडलियों ने भक्ति गीत गाकर माहौल को शिवमय किया।

Kanpur News: 5100 पार्थिव शिवलिंगों का हुआ महारुद्राभिषेक

Kanpur News: सरवनखेड़ा,संवाददाता। रनियां नगर पंचायत के किशरवल स्थित प्रसिद्ध पातालेश्वर मंदिर शनिवार को हर-हर महादेव के जयघोष और भक्ति गीतों से गूंज उठा। आस्था के केंद्र पातालेश्वर धाम में नवां वार्षिक महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान 5100 पार्थिव शिवलिंगों के साथ रुद्राभिषेक विधि-विधान से कराया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

कार्यक्रम के दौरान भक्ति प्रदर्शनी

कार्यक्रम के दौरान भजन मंडलियों ने “सुबह-सुबह ले शिव का नाम, शिव आएंगे तेरे काम” “बाबा तुम्हें एक नजर देखना है” और लागी लगन मत तोड़ना, प्रभु जी लागी लगन मत तोड़ना” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को पूरी तरह शिवमय कर दिया। मंदिर परिसर में चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

आयोजन का विवरण

आयोजक आचार्य श्याम जी त्रिपाठी ने बताया कि पातालेश्वर मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस वर्ष 5100 पार्थिव शिवलिंग तैयार कर 21 जोड़ों ने रुद्राभिषेक में सहभागिता की। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से सजाया गया था।

धार्मिक अनुष्ठान

आचार्य श्याम जी त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी, विनीत शुक्ला पंडित अंकुर तिवारी, योगेश मिश्रा,, धर्मेंद्र त्रिवेदी और शिवांग दीक्षित ने मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक संपन्न कराया। भगवान भोलेनाथ का दूध, दही, गंगाजल, शहद, फल, फूल और मिष्ठान से अभिषेक किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी

महारुद्राभिषेक में कानपुर, पनकी धाम के कृष्ण दास जी महाराज, गौरियापुर के महंत देव नारायण जी, ने रुद्राभिषेक में शामिल जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, समाजसेवी रामनरेश सिंह उर्फ पप्पू चंदेल, विष्णु कुमार गुप्ता, शिव बाबू गुप्ता, उदयवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शिव गोपाल सिंह, उमेश गुप्ता, दीपक सिंह चौहान, बाल जी शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦महारुद्राभिषेक कब आयोजित किया गया था?−
महारुद्राभिषेक शनिवार को आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: 5100 पार्थिव शिवलिंगों का हुआ महारुद्राभिषेक