ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरखादी मेले में महादेव-गंगा की महाआरती, खूब बिके अचार और ऑर्गेनिक गुड़

खादी मेले में महादेव-गंगा की महाआरती, खूब बिके अचार और ऑर्गेनिक गुड़

उत्तर प्रदेश और ग्रामोद्योग बोर्ड की 15 दिवसीय प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन हो गया। सबसे अधिक बिक्री करने वाले संस्थानों को सम्मानित भी किया गया। अंतिम दिन प्रदर्शनी में माधव फूड समिति का अचार और...

खादी मेले में महादेव-गंगा की महाआरती, खूब बिके अचार और ऑर्गेनिक गुड़
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरTue, 16 Jan 2018 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश और ग्रामोद्योग बोर्ड की 15 दिवसीय प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन हो गया। सबसे अधिक बिक्री करने वाले संस्थानों को सम्मानित भी किया गया। अंतिम दिन प्रदर्शनी में माधव फूड समिति का अचार और ऑर्गेनिक गुड़ खूब बिका। समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त अविनाश सिंह विशेष अतिथि अनूप पचौरी और उप्र ग्रामोद्योग महासंघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने गांधी कुटी में स्थित गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि 15 दिवसीय प्रदर्शनी ने खादी के प्रति लोगों को ध्यान खींचा है। प्रदर्शनी की सफलता यही है कि अंतिम दिन भी खरीदार आए हैं। सदरी, शॉल, हस्तिशप वस्तु और बनारसी साडि़यां सभी को पसंद आईं। समापन पर गंगा स्वच्छता अभियान के तहत नमामि गंगे महाआरती का उत्कृष्ट प्रस्तुति की गई। इस मौके पर प्रेम सिंह, हरिशचन्द्र मिश्र, अशोक शर्मा, संजीव सिंह, मनोज शुक्ला, मो. कमर, अखिलेश अग्निहोत्री , माजिद अंसारी राजीव द्विवेदी, मो. शारिब, सुधीर कुमार आदि लोग मौजूद रहे। रिकॉर्ड हुई बिक्री : परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अभय त्रिपाठी ने बताया कि प्रदर्शनी में 96 स्टाल लगाए गए थे। इसमें 15 दिनों में रिकॉर्ड बिक्री हुई है। हमारा लक्ष्य एक करोड़ तक का था। पर एक करोड़ 26 लाख 67 हजार रुपए की बिक्री हुई है। करेले के अचार की ज्यादा मांग : प्रदर्शनी में अंतिम दिन लोगों ने खादी के साथ-साथ ऑर्गेनिक गुड़ भी खरीदा। श्री माधव फूड के हेमंत ने बताया कि करेले का अचार, भरवा मिर्ची, गाजर के आचार की मांग अधिक रही है। उप्र ग्रामोद्योग महासंघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने जीएसटी को खादी से हटाने की मांग भी की। श्रेष्ठ लोगों को किया सम्मानित : नगर आयुक्त ने प्रदर्शनी में खादी की सर्वाधिक बिक्री करने वाले स्वराज्य आश्रम सर्वोदय नगर कानपुर को पहला, ग्राम सेवा संस्थान फतेहपुर को दूसरा और तरुण ग्रामोद्योग संस्थान को तीसरा स्थान दिया। ग्रामोद्योग स्टॉल में सबसे अधिक बिक्री को भूमित्र आयुर्वेदिक सेवा संस्थान इटावा को पहला, मानव सेवा समिति गाजियाबाद को दूसरा व स्वाति ग्रामोद्योग सेवा संस्थान कानपुर को तीसरा पुरस्कार मिला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें