मिट्टी ठेकेदार ने अवैध वसूली का आरोप
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News - सरसौल। महाराजपुर के सुभौली-टिकरिया निवासी मिट्टी ठेकेदार अमित यादव ने रंगदारी और मारपीट का मुकदमा

महाराजपुर के सुभौली-टिकरिया निवासी मिट्टी ठेकेदार अमित यादव ने रंगदारी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। उनके अनुसार डिफेंस कॉरिडोर में सड़क चौड़ीकरण में उनकी कंपनी को मिट्टी डालने का ठेका मिला है। आरोप है कि तिलसहरी बुजुर्ग में मिट्टी खनन के दौरान स्थानीय अभिषेक सिंह, शिवबालक कुशवाहा, अभय, अनुराग सिंह, आशीष पांडेय व 12 अज्ञात लोग गुंडा टैक्स के नाम पर 50 हजार रुपये मांग रहे हैं। विरोध करने पर आरोपितों ने गाड़ियों के चालकों व कर्मियों के साथ मारपीट भी की। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया मुकदमा दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


