ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरविधान मंडल की समिति आज करेंगी सुनवाई

विधान मंडल की समिति आज करेंगी सुनवाई

उत्तर प्रदेश विधान मंडल की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति गुरुवार देर रात शहर...

विधान मंडल की समिति आज करेंगी सुनवाई
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरThu, 01 Jun 2023 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर। उत्तर प्रदेश विधान मंडल की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति गुरुवार देर रात शहर पहुंची। समिति में यूपी के 10 विधायक हैं। उनको सीएसजेएमयू में ठहराया गया है। समिति तीन दिन तक कानपुर मंडल के दौरे पर रहेगी। शुक्रवार सुबह 10 बजे से समिति महिला एवं बाल विकास संबंधी कामों का रिव्यू करेंगी। समिति की अध्यक्षता कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार कर रही हैं। वह महिलाओं और बच्चों के शैक्षिक व आर्थिक विकास योजनाओं का भी जायजा लेंगी। शुक्रवार को जिले की समीक्षा करने के बाद समिति फर्रुखाबाद व इटावा भी जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें