देर रात तक डीजे बजाने में चकेरी-जाजमऊ में मुकदमा
Kanpur News - चकेरी में शादी समारोह में देर रात तक डीजे बजाने पर गेस्ट हाउस संचालक और समारोह आयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 26 फरवरी को तेज आवाज में बैंड और डीजे बजाने से स्थानीय निवासियों को परेशानी हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।

चकेरी। शादी समारोह में देर रात तक डीजे बजाने पर चकेरी में गेस्ट हाउस संचालक और जाजमऊ में समारोह आयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर चौकी प्रभारी दिवेश चंद्र मिश्रा के अनुसार 26 फरवरी की रात को सिन्हा रोड पर स्थित राजेश्वरी रिसोर्ट में शादी समारोह के दौरान बारात आने के दौरान तेज आवाज में बैंड बाजा बजाया जा रहा था। इसके अलावा गेस्ट हाउस में डीजे भी देर रात तक बजाया जा रहा था। जिससे आस-पास के लोगों को समस्या हो रही थी। इसी के चलते गेस्ट हाउस के प्रबंधक राजेन्द्र कुमार पाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
वहीं दूसरी तरफ जाजमऊ थाना क्षेत्र के दरोगा प्रवीन कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है कि बीती 25 फरवरी की देर रात को नई बस्ती नूरी रोड निवासी संजय कुमार अपनी भतीजी के शादी समारोह का आयोजन एक खाली पड़े स्थान पर कर रहे थे। जिसमें देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। दोनों ही मामलों में आरोपितों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


