
वकीलों ने दिया धरना, एसडीएम ने की वार्ता
Kanpur News - डेरापुर तहसील में वकीलों ने एसडीएम की कार्यशैली से नाराज़ होकर धरना दिया। एक महीने से न्यायिक कार्य बहिष्कार पर हैं। एसडीएम सुरभि शर्मा ने वकीलों से वार्ता कर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। वकीलों ने शुक्रवार को आगे की रणनीति तय करने का निर्णय लिया है।
वकीलों ने दिया धरना, एसडीएम ने की वार्ता -शुक्रवार को आम सभा की बैठक के बाद अधिवक्ता तय करेंगें आगे की रणनीति फोटो 10 एकेबी 16 परिचय-डेरापुर तहसील में धरना देते अधिवक्ता। डेरापुर,संवाददाता। तहसील परिसर में बुधवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम की कार्यशैली से नाराज़ होकर धरना दिया। लंबित मामलों व अन्य समस्याओं को लेकर अधिवक्ता करीक एक महीने से न्यायिक कार्य बहिष्कार पर हैं। एसडीएम अधिवक्ताओं से वार्ता करके उनकी समस्याओं को हल करने का भरोसा दिया है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में अधिवक्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए और दरी बिछाकर बैठ गए। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाज़ी की और लंबित मामलों के शीघ्र निपटाने की मांग पर अड़े रहे।

इसी बीच एसडीएम सुरभि शर्मा ने वार्ता के लिए संदेश भेजा। इसके बाद अधिवक्ताओं ने उनसे मुलाकात की। वार्ता के दौरान अधिवक्ताओं ने सितंबर माह में अपनी मांगों को लेकर दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई की आवश्यकता दोहराई। साथ ही लंबित मामलों के जल्द निस्तारण की बात कही। एसडीएम ने सभी लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया और अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य बहिष्कार समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की। निवर्तमान अध्यक्ष गिरेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को बैठक कर आगे की रणनीति तय करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर सकारात्मक कदम उठाए जाते हैं तो अधिवक्ता न्यायिक कार्य में वापसी पर विचार करेंगे। इस मौके पर पूर्व तहसील अध्यक्ष रामकुमार यादव, राजकुमार तिवारी,महेंद्र यादव, प्रशांत दीक्षित ,विनोद तिवारी ,अरुण गुप्ता, राम अवस्थी ,शैलेंद्र सिंह, सौरभ चौबे,अनिल यादव,महेंद्र पाल,अनिल शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


