Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsLand Mafia Swindles 52 Lakhs from Investors in VACIL India Real Estate Scam
भूमाफिया बृजेंद्र सिंह समेत तीन पर 52 लाख की ठगी में मुकदमा

भूमाफिया बृजेंद्र सिंह समेत तीन पर 52 लाख की ठगी में मुकदमा

संक्षेप:

Kanpur News - कल्याणपुर में वीएसीएल इंडिया रियल एस्टेट कंपनी ने निवेशकों से मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 52 लाख रुपये हड़प लिए। कंपनी के तीन निदेशकों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। निवेशक अतुल तिवारी ने 5 साल बाद जब भुगतान मांगा, तो कंपनी ने भागने का दावा किया।

Dec 05, 2025 01:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कल्याणपुर, संवाददाता। वीएसीएल इंडिया रियल एस्टेट कंपनी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर भूमाफिया और उसके साथियों ने 52 लाख की रकम हड़प ली। कोर्ट के आदेश पर एक वर्ष बाद कल्याणपुर पुलिस ने कंपनी के तीन निदेशकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आजमगढ़ के निजामाबाद रघुनाथपुर निवासी अतुल तिवारी के मुताबिक कुछ वर्ष पूर्व वीएसीएल की आजमगढ़ ब्रांच ऑफिस के एजेंट राजन मिश्रा से मुलाकात हुई थी। राजन ने बताया कि कंपनी रियल एस्टेट का काम करती है। जिसमें रुपए जमा करने पर पांच वर्षों में रकम दुगनी होने की बात कही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूरी स्कीम समझने के बाद उन्होंने अपना व कई रिश्तेदारों से लेकर 52 लाख रुपये लेकर कंपनी में निवेश कर दिया। आरोप है कि पांच वर्ष पूरा होने पर जब वह भुगतान के लिए ब्रांच ऑफिस पहुंचे तो कंपनी वहां से भाग चुकी थी। इस पर अतुल आवास विकास तीन के साईपुरम स्थित वीएसीएल हेड ऑफिस पहुंचे, जहां कंपनी के निदेशक बृजेंद्र सिंह चौहान, इंद्रेश सिंह चौहान व किशन वीर ने भुगतान करने से इंकार कर दिया। साथ ही धमकी देते हुए भगा दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। ऑपरेशन महाकाल के दौरान वीएसीएल कंपनी के डायरेक्टर बृजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। ------ भूमाफिया पर दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे वीएसीएल कंपनी ने रियल स्टेट कारोबार में पैसा इंवेस्ट करने और लोगों को प्लॉट दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की। कंपनी के डायरेक्टर बृजेंद्र सिंह व उसके साथियों के खिलाफ कल्याणपुर, काकादेव, सिविल लाइंस, चकेरी, पनकी, कोतवाली समेत अन्य थानों में धोखाधड़ी, ठगी, मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं। कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ कानपुर के अलावा अन्य कई शहरों में भी मुकदमे दर्ज हैं।