Kanpur News: गैराज की दुकानों पर कब्जे पर छह के खिलाफ रिपोर्ट
Kanpur News: कल्याणपुर के मसवानपुर में जमीन विवाद के चलते गैराज की दुकानों पर कब्जे का आरोप लगाया गया है। पीड़ित चमन राजपूत ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि सत्यप्रकाश पांडेय और उसके साथियों ने दुकानों पर पहुंचकर ताला डाल दिया और धमकी दी। पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Kanpur News: कल्याणपुर। मसवानपुर में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में गैराज की दुकानों पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन भाइयों सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। रावतपुर के सराय मसवानपुर निवासी चमन राजपूत ने बताया कि मसवानपुर स्थित आराजी संख्या-936 की आठ बिस्वा भूमि का 18 मार्च 2010 को देवी प्रसाद ने उनके भाई राजकमल के पक्ष में रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किया था। इसके बाद 16 सितंबर 2016 को भूमि की पावर ऑफ अटॉर्नी उनके पिता चंद्र प्रकाश को दी गई। वर्ष 2019 में देवी प्रसाद की मृत्यु के बाद वसीयत के आधार पर रिश्तेदार सुशील कुमार ने 22 नवंबर 2019 को भूमि का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट राजकमल के नाम कर दिया।
बाद में 18 अक्टूबर 2024 को पावर ऑफ अटॉर्नी भी चंद्र प्रकाश के नाम कर दी गई। उनके पिता वर्ष 2016 से उक्त भूमि पर टिनशेड और टट्टर से बनी गैराज की दुकानों का संचालन कर रहे थे। आरोप है कि 21 अप्रैल 2026 को सत्यप्रकाश पांडेय अपने भाई शिवप्रकाश पांडेय, जयप्रकाश व भतीजे देवेश पांडेय, आयुष कुमार पांडेय और कुछ अज्ञात लोग दुकानों पर पहुंचे, ताला डालकर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं पूरे मामले को लेकर डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


