ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरदिल्ली से चार दिन में पहुंचे घाटमपुर के मजदूर

दिल्ली से चार दिन में पहुंचे घाटमपुर के मजदूर

मरियमपुर चौराहे से कुछ आगे करीब 12 लोगों की एक टोली गुजर रही थी। चेहरों पर थकान साफ नजर आ रही थी। इनमें शामिल बब्लू, ध्रुव, अरविंद और विमल आदि ने बताया कि वह चार दिन पहले दिल्ली से चले थे। ज्यादा...

दिल्ली से चार दिन में पहुंचे घाटमपुर के मजदूर
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरMon, 30 Mar 2020 01:59 AM
ऐप पर पढ़ें

मरियमपुर चौराहे से कुछ आगे करीब 12 लोगों की एक टोली गुजर रही थी। चेहरों पर थकान साफ नजर आ रही थी। इनमें शामिल बब्लू, ध्रुव, अरविंद और विमल आदि ने बताया कि वह चार दिन पहले दिल्ली से चले थे। ज्यादा पैसे नहीं थे तो कुछ दूरी तक ही एक बस से आए तब से अब तक पैदल चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे दिल्ली में मजदूरी करते थे। बोले, घाटमपुर तक जाना है। कोई साधन नहीं मिल रहा है। अब रात या सुबह तक अपने घर पहुंच ही जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें