श्रम प्रवर्तन अधिकारी के 50 प्रतिशत पद प्रोन्नति से भरें
कानपुर में श्रम विभाग के अधिकारियों ने प्रमुख सचिव श्रम डॉ. एम के शन्मुगा सुन्दरम से मुलाकात की और कर्मचारियों के हित में एक मांग पत्र सौंपा। उन्होंने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रम सेवा नियमावली 1992 में संशोधन और श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद के लिए 50% सीधी भर्ती एवं 50% पदोन्नति की मांग की।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। श्रम विभाग कर्मचारी संघ व लेबर डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रियल इंप्लाइज एसोसिशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रमुख सचिव श्रम डॉ. एम के शन्मुगा सुन्दरम से मुलाकात की। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव को कर्मचारियों के हित में एक मांग पत्र सौंपा। उनकी मांग है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रम सेवा नियमावली 1992 में संशोधन किया जाए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद के लिए 50 प्रतिशत सीधी भर्ती और 50 प्रतिशत पदोन्नति से भरे जाने की मांग की। पदोन्नति के लिए अर्हकारी सेवा को एक वर्ष किए जाने का भी अनुरोध किया गया। प्रमुख सचिव से मिलने गए संगठन पदाधिकारियों में श्रम विभाग कर्मचारी संघ से अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, महामंत्री अंजनी कुमार राय, संगठन मंत्री अभिषेक रघुवंशी और लेबर डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रियल इंप्लाइज एसोसिएशन से महामंत्री नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


