एसडी पब्लिक स्कूल में मेधावियों को किया गया सम्मानित
कीर्ति स्मृति समाज सेवा संस्थान ने एसडी पब्लिक स्कूल में उच्च प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। हाईस्कूल में दिव्या पाल, दिव्या यादव और सफिया ने क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में दिव्या, अलीशा और अंकित ने अच्छे अंक अर्जित किए। संस्था ने छात्रों को प्रोत्साहित करने का संकल्प किया।

पुखरायां, संवाददाता। कीर्ति स्मृति समाज सेवा संस्थान ने एसडी पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उत्तीर्ण हुए बच्चों को सम्मानित किया। भोगनीपुर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाईस्कूल में प्रथम दिव्या पाल, द्वितीय स्थान दिव्या यादव, तृतीय स्थान सफिया व इंटरमीडिएट में दिव्या, अलीशा, अंकित ने अच्छे अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। कीर्ति स्मृति समाज सेवा संस्थान की ओर से छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। संस्था की संरक्षक शोभा पटेल ने कहाकि संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा का समय-समय पर मंच के माध्यम से प्रोत्साहित करना है।
वहीं डायरेक्टर व इंजीनियर अभय पटेल ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नीट, जेईई जैसी परीक्षाओं के विषय में जागरूक किया। प्रमुख रूप से संस्था के मैनेजर नीतिका, शिक्षक ओम पाल, मो. इजराइल, शिवम, राहुल, प्रेमचंद, योगेंद्र, महेंद्र सिंह, रूप नारायण, ज्ञानेश्वर, नितिन, हर्षित, अनामिका आदि शिक्षक, गणमान्य मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


