Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKidney Transplant Facility to Launch Soon at GAVM Medical College Kanpur
शासन की टीम ने जाना डायलिसिस का हाल

शासन की टीम ने जाना डायलिसिस का हाल

संक्षेप:

Kanpur News - शासन की टीम ने जाना डायलिसिस का हाल शासन की टीम ने जाना डायलिसिस का हाल शासन की टीम ने जाना डायलिसिस का हाल

Jan 09, 2026 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर। जीएवीएम मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल हैलट पीजीआई में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द शुरू होगी। शासन की तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने गुरुवार को तैयारियों का जायजा लिया। छह घंटे तक टीम ने अस्पताल में मौजूद संसाधनों, मेडिकल स्टाफ और तकनीकी तैयारियों की गहनता से जानकारी ली। टीम ने डायलिसिस के बारे में प्रमुखता से विशेषज्ञों से बातचीत की। टीम ने डायलिसिस की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी भी ली। लखनऊ के केजीएमयू से डॉ. ईश्वरराम दयाल, एसजीपीजीआई लखनऊ से डॉ. नारायण प्रसाद और केजीएमयू के डॉ. अभिनव सोनकर की टीम ने ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी से जुड़ी सुविधाओं के साथ-साथ मरीजों की देखभाल की व्यवस्थाओं को भी परखा।

टीम अब इस निरीक्षण के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसे राज्य सरकार को सौंपा जाएगा। रिपोर्ट के बाद सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने पर कानपुर मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। विशेषज्ञों ने यहां की तैयारियों पर संतोष जताया। केजीएमयू में ही अभी सुविधा, जरूरतमंदों को होगी सहूलियत : टीम में शामिल विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सरकारी संस्थानों के स्तर पर केवल लखनऊ स्थित केजीएमयू में ही किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध है। हैलट पीजीआई में यह सुविधा शुरू होने से आसपास के दो दर्जन जिलों के मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही जल्द ही यहां किडनी ट्रांसप्लांट शुरू कर दिया जाएगा। किडनी रोग से जूझ रहे मरीजों को अब इलाज के लिए लखनऊ या दूसरे राज्यों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. संजय काला, प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरके सिंह, उपप्राचार्य डॉ. रिचा गिरि आदि मौजूद रहे। कॉलेज प्रशासन ने टीम को मौजूदा व्यवस्थाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;