किडनी कांड: पारुल का भाई दिव्यांक बोला, बहन को डॉ. अफजल लाया था कानपुर

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर में पारुल तोमर का अवैध किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। उनके भाई दिव्यांक ने उनकी देखभाल की। पारुल की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन अभी वह उठ नहीं पा रही हैं। जीएसवीएम अस्पताल का दावा है कि उनकी रिकवरी तेज हो रही है। उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भेजने की तैयारी की जा रही है।

किडनी कांड: पारुल का भाई दिव्यांक बोला, बहन को डॉ. अफजल लाया था कानपुर

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फर नगर के नार्थ सिविल लाइंस में रहने वाली पारुल की तीमारदारी उनका भाई दिव्यांक कर रहा है। वह ऑपरेशन के समय से ही कानपुर में है। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि मेरठ का डॉ. अफजल ही बहन को कानपुर लाया था। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए किसे कितने रुपये दिए गए यह बात जीजा को मालूम है। उसे इस संबंध में कुछ भी नहीं मालूम। बहरहाल बुधवार को सुबह और शाम दो राउंड में उसने बहन से कुछ देर बातचीत की। उसने बताया कि बहन की हालत ठीक है। हालांकि अभी वह उठ नहीं पा रही है।

उधर, सूत्र बता रहे हैं कि पारुल को लखनऊ पीजीआई भेजने की तैयारी की जा रही है।अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले में रिसीवर पारुल तोमर को हैलट के सुपर स्पेशियलिटी पीजीआई के छठवें फ्लोर पर स्थित आईसीयू में रखा गया है। यहीं पर आयुष भी भर्ती है। पारुल की तीमारदारी बिजनौर के धामपुर निवासी उनके भाई दिव्यांक कर रहे हैं। दिव्यांक सुबह और शाम बहन से मिलते हैं शेष समय आईसीयू के बाहर बैग लिए बैठे रहते हैं। दिव्यांक ने बातचीत में बहन की हालत सामान्य बताई हालांकि उसके बाद बात करने से इंकार कर दिया। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि दिव्यांक से पूछताछ की गई है। उसने बताया कि पारुल को डॉ. अफजल कानपुर लाया था। इसके अतिरिक्त वह कुछ नहीं बता रहा है। ------विकास का मोबाइल स्विच ऑफः डीसीपी पश्चिम ने बताया कि मंगलवार को विकास से फोन पर बात हुई थी। उसने कानपुर आने को कहा था लेकिन बाद में मोबाइल बंद हो गया। पता चला है कि वह डरा हुआ है। उनके संबंधियों के जरिये सूचना दी गई है कि डरने की जरूरत नहीं है। विवेचना का हिस्सा बनें और पुलिस को सही जानकारी दें। जिसके बाद उसके बुधवार की रात आने की संभावना है।जीएसवीएम का दावा पारुल की हालत में हो रहा सुधार-पीजीआई, केजीएमयू व राम मनोहर लोहिया में रेफर की सिफारिश भी की-प्राचार्य बोले, आयुष की स्थिति में भी सुधार, बुधवार को खाना भी खायापारुल तोमर की हालत में सुधार का दावा जीएसवीएम अस्पताल प्रशासन कर रहा है वहीं दूसरी ओर उन्हें पीजीआई, केजीएमयू अथवा राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर करने की सिफारिश भी की है।जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि पिछले दो दिनों में पारुल ने तेजी से रिकवरी की है। उन्हें यूरीन पहले धीरे-धीरे पास हो रहा था जो अब सामान्य हो गया है। शरीर में इंफेक्शन भी काफी हद तक ठीक हुआ है। उनका क्रेटनीन बढ़ा था जो अब नॉर्मल हो रहा है। फिलहाल खाने में उन्हें लिक्विड दिया जा रहा है। हालांकि प्राचार्य ने यह भी कहा कि उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट में रखने की जरूरत है। इसीलिए पारुल को पीजीआई, केजीएमयू अथवा राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर करने की सिफारिश की गई है। वहां उन्हें और बेहतर इलाज मिल सकेगा। प्राचार्य ने कहा कि पारुल के लिए दो से तीन माह का समय संवेदनशील है। प्राचार्य ने बताया कि आयुष की स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। वह खाना भी खा रहा है। इसी तरह से हालत में सुधार होता रहा तो दो से तीन दिन में उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।