सत्यम की घातक गेंदबाजी से स्पार्क क्लब जीता

May 06, 2026 06:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - सत्यम की घातक गेंदबाजी से स्पार्क क्लब जीता सत्यम की घातक गेंदबाजी से स्पार्क क्लब जीता सत्यम की घातक गेंदबाजी से स्पार्क क्लब जीता

सत्यम की घातक गेंदबाजी से स्पार्क क्लब जीता

कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध व नेशनल यूथ क्लब की ओर से आयोजित प्रथम केवला देवी स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में स्पार्क क्लब ने वाईएमसीसी को आठ विकेट से हराया। दूसरे मैच में साउथ जिमखाना ने भारत क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से पराजित किया। किदवईनगर ​स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर हुए पहले मैच में वाईएमसीसी की पूरी टीम 20 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से तुषार पाल ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में सत्यम ने चार, आयुष कुमार प्रजापति ने तीन विकेट लिया। जवाब में स्पार्क क्लब ने 9.5 ओवर में दो विकेट पर 92 रन बनाकर मैच आठ विकेट से जीता।

टीम की ओर से शेखर सुमन ने 39 रन व प्रिंस यादव ने 35 रन बनाए। सत्यम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।किदवई नगर ​स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर हुए दूसरे मैच में भारत क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 123 रन बनाए। टीम की ओर से युवराज सिंह ने 43 रन, त्रिभुवन दी​क्षित ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में विकास शर्मा ने चार और अ​भिनव यादव ने तीन विकेट लिया। जवाब में साउथ जिमखाना ने 15.4 ओवर में दो विकेट पर 125 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से राहुल यादव ने 76 रन, अभिनव यादव ने 34 रन बनाए। राहुल यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।