वीनस क्लब ने चित्रा एकेडमी को पांच विकेट से हराया

Jan 12, 2026 06:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में तीन मुकाबले हुए। वीनस क्लब ने चित्रा एकेडमी को 5 विकेट से, सोनेट क्लब ने भारत क्लब को 8 विकेट से और स्पोर्टिंग यूनियन ने अमर क्लब को 17 रन से हराया। सभी मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

वीनस क्लब ने चित्रा एकेडमी को पांच विकेट से हराया

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में सोमवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में वीनस क्लब ने चित्रा एकेडमी को पांच विकेट से हराया। दूसरे मैच में सोनेट क्लब ने भारत क्लब को आठ विकेट से पराजित किया। तीसरे मैच में स्पोर्टिंग यूनियन ने अमर क्लब को 17 रन से हराया। सप्रू मैदान पर खेले गए पहले मैच में चित्रा एकेडमी ने 35 ओवर में आठ विकेट खोकर 208 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य सिसोदिया ने 39 रन और प्रिंस यादव ने 38 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी वीनस क्लब की टीम ने अमन सिंह की शानदार शतकीय पारी (100 रन) की बदौलत 33.5 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाकर मैच जीता।

एचएएल मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में भारत क्लब की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और टीम 22.5 ओवर में महज 77 रनों पर सिमट गई। गेंदबाजी में अंश राय ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी सोनेट क्लब ने 15.3 ओवर में दो विकेट पर 78 रन बनाकर मैच जीता। पीएसी मैदान पर खेले गए तीसरे मैच में स्पोर्टिंग यूनियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए। टीम की ओर से हिमांशु ने 67 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी अमर क्लब की टीम संघर्ष करती नजर आई और 40 ओवर में 197 रन ही बना सकी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।