एंजेल वुमेंस ने ग्लोरी क्लब को आठ विकेट से हराया

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - एंजेल वुमेंस ने ग्लोरी क्लब को आठ विकेट से हराया एंजेल वुमेंस ने ग्लोरी क्लब को आठ विकेट से हराया एंजेल वुमेंस ने ग्लोरी क्लब को आठ विकेट से हराया

एंजेल वुमेंस ने ग्लोरी क्लब को आठ विकेट से हराया

कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को चार मुकाबले खेले गए। पीएसी मैदान पर हुए पहले मैच में ग्लोरी क्लब ने 37.3 ओवर में 131 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक गौर ने 49 रन और उत्कर्ष सिंह 34 रन बनाए। गेंदबाजी में एकता सिंह ने तीन, सिद्धी मिश्रा व नंदिनी सिंह ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में एंजेल वुमेंस ने 22.1 ओवर में दो विकेट पर 132 रन बनाकर मैच आठ विकेट से जीता। टीम की ओर से शीबू सिंह पाल ने 61 रन और बबीता यादव ने नाबाद 58 रन बनाए।

सप्रू मैदान पर हुए दूसरे मैच में चित्रा एकेडमी ने 21.4 ओवर में 126 रन बनाए। टीम की ओर से अशोक सविता ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्पित व देवांश दुबे को तीन-तीन सफलता मिली। जवाब में इलेवेन स्टार ने 22.2 ओवर में पांच विकेट पर 129 रन बनाए। टीम की ओर से हिमांशु ने 43 रन और अर्पित ने 25 रन बनाए। कानपुर साउथ-ए मैदान पर हुए मैच में रोवर्स क्लब ने 28 ओवर में 163 रन बनाए। टीम की ओर से इरफान अली ने 63 रन, अभिषेक यादव ने 43 रन बनाए। जवाब में कानपुर साउथ ने 23.4 ओवर में चार विकेट पर 168 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से हिमांशु सिंह ने नाबाद 80 रन बनाए। जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर हुए चौथे मैच में नवाबगंज एथलेटिक्स ने 33.5 ओवर में 185 रन बनाए। टीम की ओर से देवांश सिंह ने 57 रन, कान्हा भाटिया ने 44 रन बनाए। जवाब में फ्रेंड्स क्लब की पूरी टीम 31.3 ओवर में 158 रन ही बना सकी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।