तृप्ति व नंदिनी के खेल से एंजेल वूमैन 122 रन से जीता

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - तृप्ति व नंदिनी के खेल से एंजेल वूमैन 122 रन से जीता तृप्ति व नंदिनी के खेल से एंजेल वूमैन 122 रन से जीता तृप्ति व नंदिनी के खेल से एंजेल वूमैन 122 रन

तृप्ति व नंदिनी के खेल से एंजेल वूमैन 122 रन से जीता

कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को चार मुकाबले खेले गए। पीएसी मैदान पर हुए पहले मैच में एंजेल वूमैन ने 40 ओवर में 5 विकेट पर 226 रन बनाए। टीम की ओर से तृप्ति सिंह ने नाबाद 87 रन, बबीता यादव ने 44 रन, एकता सिंह ने 33 रन, अंजलि रावत ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में वेदांत व हार्दिक को एक-एक सफलता मिली। जवाब में वैदिक यूनियन की टीम 26 ओवर में 104 रन पर आलआउट हो गई। टीम की ओर से पृथ्वी यादव ने 47 रन, तनुष अवस्थी ने 26 रन बनाए।

गेंदबाजी में नंदिनी सिंह ने 13 रन देकर 6 और सिद्धि मिश्रा ने एक रन देकर दो विकेट लिया। इससे एंजेल वूमैन ने 122 रन से मैच जीता।आईआईटी मैदान पर हुए मैच में केजीएससी की टीम 27.4 ओवर में 70 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अनय ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में भास्कर तिवारी ने हैट्रिक समेत 18 रन पर चार और अर्नव ने 14 रन देकर चार विकेट लिया। जवाब में कैम्पस आईआईटी ने 6.5 ओवर में एक विकेट पर 71 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अंकुर कुमार ने नाबाद 57 रन व शुभ यादव ने नाबाद 12 रन बनाए। रामलखन भट्ट मैदान पर हुए मैच में यशराज क्लब की टीम 33 ओवर में 142 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अयमान ने 40 रन, आदित्य ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में विराट ने छह और अरमान ने दो विकेट लिया। जवाब में ग्लोरी क्लब ने 20.2 ओवर में 3 विकेट पर 144 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अभिषेक गौर ने नाबाद 82 रन बनाए। जेम्स मैदान पर हुए मैच में बीसीए ने 39.2 ओवर में 184 रन बनाए। जवाब में वांडर्स क्लब ने 34 ओवर में सात विकेट पर 186 रन बनाकर मैच तीन विकेट से जीता।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।