बेसमेंट में चल रहे शैक्षणिक संस्थान को केडीए ने किया सील

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने किदवई नगर में अवैध रूप से चल रहे कई व्यावासयिक संस्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पांच भवनों के बेसमेंट को सील किया गया। कार्रवाई के दौरान किचन वाले तीन होटलों और ई-कॉमर्स कंपनियों में ग्राहक भी मौजूद थे। सभी बेसमेंट को सुरक्षा कारणों से सील किया गया।

बेसमेंट में चल रहे शैक्षणिक संस्थान को केडीए ने किया सील

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। किदवई नगर में कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने बेसमेंट में चल रहे कई व्यावासयिक संस्थानों पर छापेमार की कार्रवाई की। इस दौरान पांच भवनों के बेसमेंट को सील कर दिया गया। केडीए की कार्रवाई से किदवई नगर के उन सभी लोगों में हड़कंप मच गया, जो बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। विशेष कार्यधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि तीन होटलों के बेसमेंट में किचन चल रहा था। इन होटलों में तमाम ग्राहक भी मौजूद थे। ई-कॉमर्स के प्रतिष्ठान में छापेमारी के वक्त 25-30 लोग मौजूद थे। बेसमेंट में चल रहे इन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एक ही छोटा सा प्रवेश व निकास द्वार था।

कोई हादसा होने की दशा में इन रास्तों से भाग पाना संभव नहीं था। लिहाजा, सभी बेसमेंट को सील कर दिया गया। इसके अलावा कुछ शैक्षणिक संस्थान भी किदवई नगर में चिह्नित किए गए हैं, जो बेसमेंट में चल रहे हैं। इन शैक्षिणक संस्थानों को भी सील किया जाएगा। केडीए ने बेसमेंट को सील करने की कार्रवाई की तो संस्थान व प्रतिष्ठान के संचालकों ने विरोध जताना चाहा, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी से लोग शांत हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।