वित्तीय की तरह स्वास्थ्य का ऑडिट भी जरूरी

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में शुक्रवार को केसीएएस सीपीई स्टडी सर्कल की बैठक हुई। इसमें रिवर्स चार्ज व्यवस्था, जीएसटी छूट प्रावधान, और स्वास्थ्य जागरूकता पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने कर कानूनों की चुनौतियों और व्यावहारिक समस्याओं पर विचार किया। सीए ऋषभ मिश्रा और डॉ. राहुल कपूर ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

वित्तीय की तरह स्वास्थ्य का ऑडिट भी जरूरी

कानपुर। सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) के अंतर्गत केसीएएस सीपीई स्टडी सर्कल की बैठक शुक्रवार को हुई। कार्यक्रम का मुख्य विषय रिवर्स चार्ज व्यवस्था, जीएसटी में उपलब्ध छूट प्रावधान, जीएसटी अंतर्गत वाद-विवाद व स्वास्थ्य जागरूकता रहा। विशेषज्ञों ने कर कानूनों में वर्तमान चुनौतियों, व्यावहारिक समस्याओं के बारे में बताया। प्रथम तकनीकी सत्र में रिवर्स चार्ज एवं जीएसटी छूट प्रावधान सरकारी सेवाओं पर लागू जीएसटी विषय पर सीए ऋषभ मिश्रा ने बताया कि सरकारी सेवाओं से संबंधित लेनदेन में करदाताओं को किन महत्वपूर्ण बिंदुओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जीएसटी विवादों एवं अनुपालन से संबंधित व्यावहारिक पहलुओं पर भी विचार व्यक्त किए।

इस सत्र की अध्यक्षता सीए धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने की। द्वितीय सत्र में स्वास्थ्य का ऑडिट विषय पर डॉ. राहुल कपूर ने कहा कि जिस प्रकार वित्तीय ऑडिट जरूरी होता है, उसी तरह स्वास्थ्य का ऑडिट करना भी जीवन के लिए जरूरी है। अध्यक्षता सीए शरद शेखर श्रीवास्तव ने की। राहुल चंद्रा, शाश्वत गुप्ता, सीए राजेश मेहरा, सीए वीके माहेश्वरी, दीप मिश्रा, अतुल मेहता, अवधेश मिश्रा, संजय अग्रवाल, प्रमोद सक्सेना, मनीष श्रीवास्तव, अरविंद जैन, अजय गुप्ता, मनोज चौहान रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।