एचएस एकेडमी ने यशराज एकेडमी को सात विकेट से हराया

Jan 12, 2026 08:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - -साउथ मैदान पर शुरू हुई प्रथम सुनील कुमार तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट लीग

  एचएस एकेडमी ने यशराज एकेडमी को सात विकेट से हराया

जूनियर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से प्रथम सुनील कुमार तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग का सोमवार को शुभारंभ हुआ। केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर लीग का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। जिसमें एचएस एकेडमी और कपिल क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने मैच में जीत दर्ज की। कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए पहले मैच में यशराज एकेडमी की पूरी टीम 19 ओवर में 65 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कृष्णांश यादव ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में सजल ने 17 रन देकर चार, शिवांश कुमार ने 14 रन देकर चार खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया।

अयान श्रीवास्तव को एक सफलता मिली। जवाब में खेलने उतरी एचएस एकेडमी ने 18.3 ओवर में तीन विकेट पर 66 रन बनाकर मैच सात विकेट से जीता। टीम की ओर से विराट ने 22 रन और चिन्मय गौर ने नाबाद 29 रन बनाए। सजल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में नगर निगम क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 128 रन बनाए। टीम की ओर से आजाद द्विवेदी ने 42 रन, फरहान अजहन ने 27 रन और मोहम्मद हसन ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में स्कंद सेंगर ने 21 रन देकर तीन विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी कपिल क्रिकेट एकेडमी ने 16.3 ओवर में एक विकेट खोकर 131 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीता। टीम की ओर से प्रिंस ने 50 रन और आरव यादव ने नाबाद 64 रन की पारी खेली। प्रिंस को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यह लीग केसीए के बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कैम्प में स्थान दिया जाएगा। मंच संचालन केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष एसएन सिंह, उपाध्यक्ष संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;