भू-विवाद में दस लाख रंगदारी मांगी, चार पर रिपोर्ट

Mar 11, 2026 06:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - भू-विवाद में दस लाख रंगदारी मांगी, चार पर रिपोर्ट भू-विवाद में दस लाख रंगदारी मांगी, चार पर रिपोर्ट भू-विवाद में दस लाख रंगदारी मांगी, चार पर रिपोर्ट

भू-विवाद में दस लाख रंगदारी मांगी, चार पर रिपोर्ट

कानपुर। सनिगवां में सड़क पर कब्जा करने के विरोध में दबंगों ने युवक से गाली-गलौज कर अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपितों ने दस लाख रुपये रंगदारी की मांग की। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त के आदेश पर रिपोर्ट कराई। सनिगवां भाभानगर निवासी हेमंत कुमार के मुताबिक, इलाके में उनका प्लॉट है। आरोप है कि अभिषेक यादव, शिव सिंह यादव, प्रियांशु व संतोष गुप्ता समेत अन्य लोग कूटरचित दस्तावेज तैयार सड़क पर कब्जा कर रहे हैं। विरोध पर आरोपितों ने गाली-गलौज दस लाख रुपये रंगदारी की मांग की। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस आयुक्त रघुबीरलाल से न्याय की गुहार लगाई।

चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।