
बारासिरोही में युवक के घर पर पथराव, रिपोर्ट दर्ज
Kanpur News - कानपुर के बारासिरोही में एक युवक के घर पर दबंगों ने पथराव कर कार में तोड़फोड़ की। पीड़ित आयुष गौर ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन एक वायरल ऑडियो में वह खुद अपनी कार तोड़ने की बात कर रहा है। पुलिस ने...
कानपुर। बारासिरोही में एक युवक के घर दबंगों ने पथराव कर कार में तोड़फोड़ की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। हालांकि एक वायरल आडियो में पीड़ित खुद अपनी कार तोड़कर कट्टे से युवकों को मारने की बात बोल रहा है। जामुन वाली गली निवासी आयुष गौर के घर के बगल में ऋचा शुक्ला के खेत में पेड़ टूट गया था। जिसकी लकड़ी लेने के विवाद में आयुष और विशाल सोनकर का झगड़ा हुआ था। सोमवार देर रात कुछ युवकों ने आयुष के घर पर पथराव कर दिया।घटना के बाद आयुष गौर की तहरीर पर विशाल सोनकर, शेखर, शालू, सुमित, राहुल और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।मामले

में राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जबकि बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है।बुधवार देर शाम पीड़ित आयुष गौर का एक ऑडियो वायरल हो गया। जिसमें वह खुद ही कार को तोड़ने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कर रहा है। साथ ही पुलिस चौकी में अपनी पकड़ की बात भी कह रहा है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तारीफ पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वायरल ऑडियो की भी जांच कराई जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




