Kanpur News: मारपीट व हत्या के प्रयास में तीन आरोपित गिरफ्तार
Kanpur News: कानपुर देहात के तलुहापुर गांव में एक युवक, अमित तिवारी, को कालेज की गालियों के विरोध पर तीन युवकों ने कार में डालकर पीटा। कार सवार युवक उसे जमौरा गांव के पास ले गए, जहां धारदार औजार से हमला किया गया। ग्रामीणों ने उसे मुक्त कराया और पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया है।
Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। गाली गलौज के विरोध पर युवक को कार में डालकर ले जाना व धारदार औजार से हमला करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। हमलावरों को खदेड़कर ग्रामीणों ने पीड़ित युवक को मुक्त कराया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर मारपीट व हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने फरार चल रहे तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। सिकंदरा थाना क्षेत्र के तलुहापुर गांव का रहने वाला अमित तिवारी 28 अगस्त को खेत से वापस लौट रहा था। रास्ते में कार सवार तीन युवकों ने उसको गालियां दीं। इसका उसने विरोध किया। इस पर कार से उतरे तीनों युवकों ने मारपीट करने के बाद उसको कार में डाल लिया।
इसके बाद उसको जमौरा गांव के शराब ठेके के पास ले गये। वहां भी उसपर धारदार औजार व तमंचे के बटों से हमला कर घायल करने के साथ उसको गिरकर सीने में बैठते हुए हत्या का प्रयास किया। ग्रामीणों के ललकारने पर तीनों कार में बैठकर फरार हो गए। उनके चंगुल से मुक्त होने के बाद पीड़ित ने सिकंदरा थाने में हत्या के प्रयास, मारपीट करने व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने बलियापुर निवासी आरोपित हर्षित यादव उर्फ गौरव यादव पुत्र विनोद व मनी यादव उर्फ मोलू यादव पुत्र तार बाबू के अलावा जमौरा गांव के जयनीत कटियार पुत्र राजेश बाबू को गिरफ्तार कर लिया। सिकंदरा थाने के एसआई सुशील चंद ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने नशेबाजी में घटना कारित करने की स्वीकारोक्ति की है। तीनों के खिलाफ सिकंदरा व मंगलपुर मे ंआपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर दिया गया।


