Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur Woman Duped of Rs 55 000 by Con Artist at Hospital
रुपये का लालच देकर महिला से 55 हजार की टप्पेबाजी

रुपये का लालच देकर महिला से 55 हजार की टप्पेबाजी

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर में एक महिला को इलाज के लिए रुपये मिलने का झांसा देकर टप्पेबाजी की गई। आरोपित महिला ने पीड़िता से 5 हजार रुपये और 50 हजार रुपये के कान की बाली लेकर फरार हो गई। बाद में पीड़िता ने उसे फिर से पहचानकर अपने बेटे के साथ पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

Dec 19, 2025 02:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर, संवाददाता। कौशाम्बी से हैलट अस्पताल आई महिला को इलाज के लिए रुपये मिलने का झांसा देकर एक महिला ने टप्पेबाजी की। आरोपित महिला पीड़िता से पांच हजार रुपये और कान की बाली समेत करीब 55 हजार रुपये का माल लेकर फरार हो गई। पीड़िता ने आरोपित महिला को दोबारा देखकर बेटे के साथ पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। कौशाम्बी के ग्राम कडाधाम निवासी सबरा बेगम ने बताया कि वह पति मो. इमरान का इलाज हैलट अस्पताल में करावा रही है। बीती चार दिसंबर को हैलट अस्पताल में एक महिला उनसे मिली। उसने बोला कि इलाज के लिए रुपये दिए जा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसके झांसे में आकर वह महिला के साथ चली गई। आरोप है कि महिला ने कहा कि अपने बाले और रुपये दे दो अन्यथा रुपये नहीं मिलेगे। विश्वास करके उन्होंने महिला को पांच हजार रुपये नकद और करीब 50 हजार रुपये की कीमत के कान के बाले दे दिए। महिला ने उन्हें अंदर जाने के लिए बोला। कुछ देर बाद वह वापस लौटी तो महिला गायब थी। उन्हें अपने साथ हुई टप्पेबाजी का एहसास हुआ। इस बीच 16 दिसंबर को वहीं महिला दोबारा अस्पताल में दिखी तो उन्होंने बेटे के साथ उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। स्वरूप नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।