युवती से छेड़खानी कर किया बैड टच, मौसा-मौसी पर रिपोर्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

गोविंदनगर की एक युवती ने दिल्ली में अपने मौसा पर छेड़खानी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। मौसा और मौसी ने निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

युवती से छेड़खानी कर किया बैड टच, मौसा-मौसी पर रिपोर्ट

कानपुर, संवाददाता। गोविंदनगर में युवती ने दिल्ली में रहने वाले मौसा पर छेड़खानी कर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। उसने बताया कि निजी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मौसा व मौसी ने पैसों की भी मांग की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।गोविंद नगर निवासी युवती की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार, मार्च-23 में वह नई दिल्ली के मेहरौली निवासी मौसा के घर गई थी। इस दौरान मौसा ने बैड टच किया। मौसा की हरकतों को देख दो माह बाद जून में घर वापस आ गई।

आरोप है कि, इसी साल मार्च में मौसा व मौसी ने निजी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग की। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता ने हिम्मत कर परिजनों को आपबीती बताई। पिता व भाई के फोन कर समझाने पर मौसा-मौसी ने गाली-गलौज कर अंजाम भुगतने की धमकी दी। गोविंद नगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपित दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।