युवती से छेड़छाड़, मकान मालिक के बेटे पर रिपोर्ट

Mar 09, 2026 06:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर में एक युवती ने अपने मकान मालिक के बेटे पर छेड़खानी और बैड टच का आरोप लगाया है। युवती ने कलक्टरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि घटना 6 फरवरी की रात को हुई जब वह अपने भाई के साथ कमरे में सो रही थी। आरोपी को पकड़ लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

युवती से छेड़छाड़, मकान मालिक के बेटे पर रिपोर्ट

कानपुर। बिरहाना रोड में रहने वाली एक युवती ने मकान मालिक के बेटे पर छेड़खानी कर बैड टच करने का आरोप लगाते हुए कलक्टरगंज थाने में रिपोर्ट कराई है। बिरहाना रोड में रहने वाली युवती की तहरीर के मुताबिक छह फरवरी की रात वह अपने बड़े भाई के साथ कमरे में सो रही थी। तभी तड़के तीन बजे मकान मालिक का बेटा नशे की हालत में कमरे में आया और छेड़खानी कर बैड टच करने लगा। इस दौरान आंख खुल गयी, शोर सुन भाई ने आरोपित को दौड़ाकर दबोच लिया। थाना प्रभारी ने बताया की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

वहीं मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।