यूपी स्टेट डीफ क्रिकेट चैंपियनशिप में कानपुर ने गाजियाबाद को हराया

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - यूपी स्टेट डीफ क्रिकेट चैंपियनशिप में कानपुर ने गाजियाबाद को हराया यूपी स्टेट डीफ क्रिकेट चैंपियनशिप में कानपुर ने गाजियाबाद को हराया

यूपी स्टेट डीफ क्रिकेट चैंपियनशिप में कानपुर ने गाजियाबाद को हराया

कानपुर। द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट डीफ क्रिकेट चैंपियन​शिप के पहले मुकाबले में कानपुर ने गाजियाबाद को तीन विकेट से हराया। दूसरे मैच में मेरठ ने देवरिया को 19 रन से पराजित किया। क्राइस्टचर्च मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में कानपुर की घातक गेंदबाजी के आगे गाजियाबाद की पूरी टीम 10.4 ओवर में 89 रन पर ढेर हो गई। टीम से हिमांशु सिंह ने 26, व अभय ने 15 रन बनाए तो गेंदबाजी में अ​भिषेक तिवारी और मो. कलीम ने तीन-तीन, बिलाल ने दो को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर की टीम ने 10.1 ओवर में सात विकेट पर 90 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

जीत में अ​भिषेक तिवारी ने 19 रन, बिलाल ने 15 रन बनाए तो गेंदबाजी में आदिय और गौरव ने दो-दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच अ​भिषेक को चुना गया।इसी मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में मेरठ ने 15 ओवर में छह विकेट पर 119 रन बनाए। टीम की ओर से शौर्य माथुर ने 28 रन व महेश ने 27 रन बनाए तो गेंदबाजी में अमित और पीयूष ने दो-दो, राहुल कुमार और मनोज ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। जवाब में देवरिया की पूरी टीम 13.5 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से विजय कुमार ने सर्वा​धिक 27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में निशांत ने तीन, श्रीकांत और दुर्गेश ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच निशांत को चुना गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।