उ. ईरान से आया विक्षोभ, आज और कल हल्की से मध्यम वर्षा
Kanpur News - कानपुर में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि ईरान से आए पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार और मंगलवार को गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। अप्रैल के पहले सप्ताह में ठंडे मौसम की संभावना है।

कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो ईरान से आए पश्चिमी विक्षोभ से सोमवार और मंगलवार को गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। खास बात यह भी है कि विक्षोभों के कारण कश्मीर में लगातार बर्फबारी से अप्रैल का पहला सप्ताह भी ठंडा रहने की संभावना है। रविवार को तेज धूप खिली जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.2 से 35.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। पारा 18 से 18.5 डिग्री सेल्सियस हो गया।
यहसामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। हवा में ठंडक न होने की वजह दिशा का बदलना भी रहा। हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी से बदलकर दक्षिण पूर्वी हो गई। ऐसे में हवा की नमी भी बेहद कम हो गई। अधिकतम नमी मात्र 66 और न्यूनतम 29 प्रतिशत ही रह गई। हवा की रफ्तार अधिक नहीं रही। अधिकतम 08 किमी प्रति घंटा तक ही पहुंची। शुष्क मौसम से लोगों को दिन में गर्मी का अहसास हुआ। पश्चिमी विक्षोभ जो सशक्त रहे या हल्के रहे, लेकिन उसने पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश अधिक की। 28 की रात में उत्तरी ईरान से आया नया पश्चिमी विक्षोभ भी पहाड़ों को बर्फ से ढकने में सहायक रहा है। देश में चल रहे पांच परिसंचण केंद्रों के कारण 31 मार्च तक लगभग पूरे देश में बारिश की संभावना बनी रहेगी। ऐसा अक्सर मानसून में ही होता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार विक्षोभ गुजरने के बाद फिर उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी। फिलहाल कोई नया विक्षोभ नहीं है। ऐसे में तेज हवाएं चलेंगी जो नेचर में अभी सर्द रहेंगी। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी। अप्रैल के पहले सप्ताह तक मौसम सामान्य बना रहेगा।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि सोमवार और मंगलवार को कानपुर और आसपास गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


