कॉलेजों में 20 मई से 5 जुलाई तक रहेगा ग्रीष्मावकाश
Kanpur News - कानपुर नगर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में 20 मई से 5 जुलाई तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। यह आदेश विवि के रजिस्ट्रार ने जारी किया है। हालांकि, इस अवधि में परीक्षाएं और मूल्यांकन कार्य जारी रहेंगे। शिक्षकों को कार्य के सापेक्ष अवकाश दिया जाएगा।

कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा व औरैया में स्थित महाविद्यालयों में 20 मई से पांच जुलाई के बीच ग्रीष्मावकाश रहेगा। कानपुर विवि शिक्षक संघ (कूटा) के अध्यक्ष डॉ. बीडी पांडेय की मांग पर विवि के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने आदेश जारी किया है। हालांकि ग्रीष्मावकाश की अवधि में भी निर्धारित परीक्षाएं, मूल्यांकन कार्य व प्रवेश संबंधी कार्य यथावत जारी रहेंगे। शिक्षकों को एक दिवस कार्य के सापेक्ष एक दिवस अवकाश को समायोजित किया जाएगा। कूटा के पदाधिकारियों ने विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को धन्यवाद दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


