जेएनटी अंडर-12 लीग में 1014 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

जेएनटी अंडर-12 लीग में 1014 खिलाड़ी दिखाएंगे दम जेएनटी अंडर-12 लीग में 1014 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

जेएनटी अंडर-12 लीग में 1014 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में जेएनटी संस्था की ओर से आयोजित 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो गई। इस साल प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 70 जिलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कुल 1014 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें कानपुर से सर्वाधिक 534, लखनऊ से 159, उन्नाव से 54, वाराणसी से 43, फतेहपुर से 19, बांदा से 15, झांसी से 13, गाजीपुर से 9, चित्रकूट से 6, अलीगढ़ और गोरखपुर से 5-5, पीलीभीत से 4, बरेली व अमरोहा से 3-3 तथा लालगंज से 2 खिलाड़ी शामिल हैं। साथ ही, बिहार के गया, गरवा, सिवान और दिल्ली से भी खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।

संस्था के सचिव संजय शुक्ला ने बताया कि ट्रायल 8 से 10 मई के बीच किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान में सुबह साढ़े छह बजे से आयोजित होंगे। बैच वितरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, बाहर से आने वाले खिलाड़ी ट्रायल के दौरान अपना बैच प्राप्त कर सकेंगे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।