सीएम योगी से मिले गुरविंदर, 1984 स्तंभ का लोकार्पण करेंगे
Kanpur News - कानपुर में पूर्व उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों में मारे गए 127 निर्दोष सिखों की याद में शहीद स्तंभ का निर्माण की बात की और इसके लोकार्पण की मांग की। साथ ही, उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत पर पुरस्कारों का सम्मान करने की भी अपील की।

कानपुर। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर भेंट की। भेंट के दौरान उन्हें बताया कि वर्ष 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में 127 निर्दोष सिखों की हत्या हुई थी। इनकी स्मृति में गोविंद नगर विधायक सुरेन्द्र मैथानी एवं सिख वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से चैन फैक्ट्री चौराहे पर एक शहीद स्तंभ का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी से इस शहीद स्तंभ के लोकार्पण का आग्रह किया। श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत के अवसर पर हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने की भी मांग की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




