Kanpur News: चेकिंग अभियान में 322 वाहनों का चालान
हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News: कानपुर देहात में चेकिंग अभियान के दौरान 24 घंटे में 322 वाहनों का चालान किया गया। इसके बावजूद आटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी कम नहीं हुई है। बिना नंबर के ओवरलोड डंपर भी यातायात में बाधक हैं। बाइक और कार चालक भी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

Kanpur News: कानपुर देहात। चेकिंग अभियान में बड़ी संख्या में वाहनों के चालान होने के बाद भी आटो व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है, जबकि बिना नंबर के ओवरलोड डंपर भी सुगम यातायात में बाधक बने हैं। वहीं बाइक, कारों व भाड़ा वाहनों के चालक भी खुलेआम यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने गलत दिशा से आवागमन करने, तीन सवारी के साथ ही बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालक व कार चालकों को बिना सीट बेल्ट के फर्राटा भरने में 322 वाहनों का चालान कर दिया गया।

