चौराहे पर तिपहिया सवारी उतारें तो सीज करें

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर में डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने ट्रैफिक कंजेशन कम करने के लिए कई चौराहों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि पीक आवर्स में ई-रिक्शों और ई-ऑटो को सीज किया जाए यदि वे नियमों का पालन नहीं करते। यातायात सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष प्रबंधन लागू किया जाएगा।

चौराहे पर तिपहिया सवारी उतारें तो सीज करें

कानपुर। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने रीड्यूशिंग ट्रैफिक कंजेशन के तहत चार्लिस, पनचक्की, नरौना, राकेट तिराहा, फूलबाग, चेतना, सरसैया घाट चौराहा, मधुबन तिराहा, सद्धभावना चौराहा व परेड चौराहा का निरीक्षण किया। सद्भावना चौकी और परेड चौराहे पर चौतरफा ई-रिक्शों और ई-ऑटो की अराजकता से ट्रैफिक फंसते हुए निकल रहा था। टीआई, टीएसआई को निर्देश दिए कि पीकऑवर्स में इन चौराहों के चौतरफा 100 मीटर की परिधि में कोई ई-रिक्शा, ई-ऑटो दिखे और मना करने पर न माने तो तत्काल उसे सीज करें। यातायात सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। एंबुलेंस आवागमन को प्राथमिकता देने के लिए विशेष यातायात प्रबंधन लागू करने पर भी बल दिया गया।

ग्रीन कॉरिडोर बना तत्काल उसे निकलवाएं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।