हैलट से कार्डियोलॉजी तक खड़ी मिली एंबुलेंस, 37 चालान
Kanpur News - कानपुर में रावतपुर तिराहे से गोलचौराहे तक जाम की समस्या को हल करने के लिए टीआई मनोज सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। फुटपाथ पर खड़ी एंबुलेंस के खिलाफ 37 चालान काटे गए। इसके अलावा झकरकटी बस अड्डे के सामने 28 रोडवेज बसों के भी चालान किए गए।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रावतपुर तिराहे से गोलचौराहे तक जाम की वजह बनी फुटपाथ पर दोनों ओर खड़ी होने वाली एंबुलेंस के खिलाफ टीआई मनोज सिंह के निर्देशन में अभियान चलाया गया। कार्डियोलॉजी के सामने से लेकर रावतपुर तिराहे तक कई एंबुलेंस फुटपाथ पर लाइन लगाकर खड़ी मिली। ट्रैफिक दल ने 37 के चालान काटे। मनोज सिंह ने बताया चालान वाली एंबुलेंस दोबारा फिर फुटपाथ पर खड़ी मिली तो इनके खिलाफ सीज की कार्रवाई होगी। उधर अभियान के बाद शाम को फिर एंबुलेंस फुटपाथ के साथ ही सड़क पर खड़ी मिली। एसीपी स्वरूपनगर, टीआई मनोज सिंह और एआरटीओ प्रवर्तन की संयुक्त टीम दोपहर बाद पहुंची।
एकाएक चालान की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। इसी तरह झकरकटी बस अड्डे के सामने सड़क पर खड़ी 28 रोडवेज बसों के भी चालान किए गए। ये बसें झकरकटी पुल से स्टेशन रोड तक सड़़क पर खड़ी होकर सवारियां उतार-चढ़ा रही थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


