जीटी और मालरोड पर 40 फीसदी दौड़ते ई-रिक्शा व ऑटो

Mar 01, 2026 07:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - जीटी और मालरोड पर 40 फीसदी दौड़ते ई-रिक्शा व ऑटो जीटी और मालरोड पर 40 फीसदी दौड़ते ई-रिक्शा व ऑटो

जीटी और मालरोड पर 40 फीसदी दौड़ते ई-रिक्शा व ऑटो

कानपुर। जिले में रजिस्टर्ड लगभग 64000 ई-रिक्शों और ई-ऑटो में से 40 फीसदी मालरोड और जीटी रोड पर चलते हैं। जीटी रोड पर रोडवेज बसों के बाद जाम की दूसरी वजह ई-रिक्शों, ऑटो की अराजकता है। बेलगाम ई-रिक्शा और ऑटो पर नकेल डालने को एडीसीपी राजेश पांडेय ने कमान संभाली है। शहर को सात सेक्टरों में बांट उसी इलाके में चलवाने की कार्ययोजना बनाई है ताकि अकारण किसी रूट पर एक साथ ई-रिक्शों का लोड न पड़े। यह खुलासा परिवहन और ट्रैफिक पुलिस के सर्वे आकलन से हुआ है। यातायात भवन रेलबाजार में बार कोड इश्यू कराने के लिए संचालकों की लंबी लाइन लगी।

अबकी बार बार कोड लेने में कोई शुल्क नहीं देना होता है। बशर्ते वैध परमिट, बीमा, आधारकार्ड, डीएल और पंजीयन पुस्तिका लेकर पहले उस थाने में जाकर पंजीयन कराएं, जिस पते पर वाहन रजिस्टर्ड है। वहां से पर्ची लेकर एसीपी कार्यालय रेलबाजार पहुंचें और वहां से बार कोड लें। ई-रिक्शा ट्रैफिक के लिए बड़ी समस्या है। रोजी-रोटी संचालकों की बनी रही तो सेक्टरवार इनके चलाने और पहचान के लिए योजना बनाई गई है। नौ मार्च तक बार कोड का वितरण होगा। इसके बाद इनके खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर सख्ती की जाएगी। अबकी बार किसी तरह की ढील न दी जाएगी। राजेश पांडे-एडीसीपी, ट्रैफिक।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।