ओएचई लाइन काटने वाले दो आरोपी हत्थे चढ़े
कानपुर में लुटेरों ने आर्मी रेलवे ट्रैक के ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन को काट दिया। आरपीएफ ने 276 सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने अपराध कबूल किया। तीसरे लुटेरे की तलाश जारी है। इस घटना से कई ट्रेनें प्रभावित हुई थीं।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता पिछले सप्ताह तीन लुटेरों ने चंदारी और रामादेवी फ्लाईओवर के बीच स्थित आर्मी रेलवे ट्रैक साइडिंग से ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन को काट दिया था। आरपीएफ ने चार दिनों के भीतर 276 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तुलसीनगर इलाके की गलियों से भागे तीन आरोपियों में से दो को सोमवार को दबोच लिया। इन लुटेरों ने वारदात को कबूला। तीसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ के साथ देरशाम रवाना हो गए। आरपीएफ का दावा है कि मंगलवार की सुबह तक तीसरा साथी और काटकर ले गए तार को भी बरामद कर लेंगे। 9 दिसंबर की रात लगभग पौने दस बजे लुटेरों ने पोल पर चढ़ ओएचई काटी थी।
मेन लाइन से आर्मी साइडिंग की बिजली तार कनेक्टिविटी होने से मेन लाइन की ओएचई ट्रिप कर गई थी। इस वजह से प्रयागराज से कानपुर आ रही पुरुषोत्तम सहित छह ट्रेनें इस सेक्शन में रेलवे ट्रैक पर खड़ी हो गई थी। मौके पर पहुंचे बिजली इंजीनियर मेन लाइन की सप्लाई चालू करा दी थी तो सवा ग्यारह बजे ट्रेन संचालन शुरू हुआ था,जबकि आर्मी साइडिंग का ट्रैक दूसरे दिन सुबह सवा सात बजे फिट हो पाया था। एसएन पाटीदार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए लुटेरे दो हत्थे चढ़ गए हैं,जबकि तीसरे की तलाश में दबिश दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


