ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरकानपुरःप्रॉपर्टी डीलर के बंद मकान से लाखों की चोरी

कानपुरःप्रॉपर्टी डीलर के बंद मकान से लाखों की चोरी

श्याम नगर में चोरों ने प्रॉपर्टी डीलर के बंद घर से लाखों का माल पार कर दिया। परिवार बाहर गया हुआ था। ईडब्लूएस केडीए कॉलोनी में रहने वाले विपिन यादव शुक्रवार को उज्जैन गए हैं। घर पर पत्नी प्रतिभा और...

कानपुरःप्रॉपर्टी डीलर के बंद मकान से लाखों की चोरी
हिन्दुस्तान संवाद ,कानपुरSun, 15 Jul 2018 08:23 PM
ऐप पर पढ़ें

श्याम नगर में चोरों ने प्रॉपर्टी डीलर के बंद घर से लाखों का माल पार कर दिया। परिवार बाहर गया हुआ था। ईडब्लूएस केडीए कॉलोनी में रहने वाले विपिन यादव शुक्रवार को उज्जैन गए हैं। घर पर पत्नी प्रतिभा और बच्चे थे। प्रतिभा के मुताबिक शनिवार को सास की तबीयत खराब होने के चलते वह बच्चों समेत बंगाली कॉलोनी चली गई थीं। घर पर ताला लगा हुआ था। शनिवार देर रात चोरों ने ताला तोड़ा और सारा माल लेकर भाग गए। रविवार दोपहर प्रतिभा वापस आईं तो मेनगेट का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी टूटी थी। उन्होंने विपिन के साथ यूपी-100 पर भी सूचना दी। प्रतिभा के मुताबिक चोर 40 हजार रुपए, डेढ़ लाख के जेवर व लैपटॉप आदि ले गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें