Kanpur News: स्पोर्ट्स- कानपुर सुपर स्टार ट्रायल में 397 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Kanpur News: कानपुर में यूपी टी-20 लीग की फ्रेंचाइजी कानपुर सुपर स्टार के खिलाड़ी चयन ट्रायल का पहला चरण शनिवार को शुरू हुआ। 634 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 397 ने ट्रायल में भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कौशल का प्रदर्शन किया। अगला चरण आगरा में होगा।

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपी टी-20 लीग की फ्रेंचाइजी कानपुर सुपर स्टार के खिलाड़ी चयन ट्रायल का पहला चरण शनिवार को शुरू हुआ। ट्रायल के लिए कानपुर, जालौन, फिरोजाबाद और आगरा के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपना पंजीकरण कराया। फ्रेंचाइजी के अनुसार ट्रायल के लिए कुल 634 खिलाड़ियों ने पहले दिन पंजीकरण कराया है जबकि पहले दिन 397 खिलाड़ी ट्रायल चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कौशल का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ता ज्ञानेंद्र पांडेय समेत अन्य को प्रभावित करने का प्रयास किया। शेष खिलाड़ियों का ट्रायल दूसरे दिन रविवार को होगा। ट्रायल की प्रक्रिया विशेषज्ञ चयन समिति (पैनल ऑफ सेलेक्टर्स) की निगरानी में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग और क्षेत्ररक्षण पूरा किया।
यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण से पहले सभी छह फ्रेंचाइजी कानपुर सुपर स्टार, गोरखपुर लायंस, काशी रुद्रास, लखनऊ फाल्कंस, नोएडा सुपर किंग्स और मेरठ मैवेरिक्स ओपन ट्रायल के जरिए अपनी बेंच स्ट्रेंथ मजबूत करने की तैयारी में जुटी हैं। ट्रायल के माध्यम से उभरते खिलाड़ियों को प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित टी-20 लीग का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर मिनी ऑक्शन तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर खिलाड़ी मैदान पर उतर रहे हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन किया गया। फ्रेंचाइजी ने बताया कि ट्रायल का अगला चरण आगरा में आयोजित किया जाएगा। इसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


